Search

 
 
 

Palamu News: झारखंड हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध

Palamu News: झारखंड हेल्थ केयर अस्पताल में पलामू प्रमंडल के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुभवी चिकित्सकों की टीम की व्यवस्था की गई है.
 
अस्पताल का उद्घाटन

Palamu News: मेदिनीनगर के बैरिया स्थित टीवी टावर रोड में शुक्रवार को झारखंड हेल्थ केयर अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह में सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. समारोह में जेएमएम नेता अविनाश देव, जिला परिषद अध्यक्ष अनीता देवी, अस्पताल के संचालक अनुज यादव, राहिल राज सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया.

इसे भी पढ़ें: 

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, झारखंड हेल्थ केयर अस्पताल में पलामू प्रमंडल के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुभवी चिकित्सकों की टीम की व्यवस्था की गई है. अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, न्यूरोलॉजिस्ट, डर्मेटोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशियन तथा ऑर्थोपेडिक सर्जन सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है.

 

Uploaded Image

डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, सिविल सर्जन

अस्पताल के संचालक अनुज यादव ने कहा कि अस्पताल शुरू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य मेदिनीनगर एवं पलामू के लोगों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा उचित एवं जायज दर पर उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन का प्रयास है कि अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके और इलाज के लिए मरीजों को दूसरे बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम हो.

 

समारोह को संबोधित करते हुए जेएमएम नेता अविनाश देव ने कहा कि पलामूवासियों के लिए झारखंड हेल्थ केयर अस्पताल का शुभारंभ हर्ष का विषय है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अस्पताल आने वाले समय में आम लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा तथा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

 

उद्घाटन समारोह में अस्पताल के इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार, अस्पताल के चिकित्सक, चिकित्सा एवं अन्य कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं का और विस्तार करते हुए पलामू प्रमंडल के लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही