Search

 
 
 

झारखंड हाईकोर्ट ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर का अंतिम परिणाम जारी किया

झारखंड उच्च न्यायालय ने असिस्टेंट (अब पुनः नामित असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर) पद के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है.
 

Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय ने असिस्टेंट (अब पुनः नामित असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर) पद के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. इसके साथ ही न्यायिक अकादमी, झारखंड तथा हाईकोर्ट लीगल सर्विसेज कमिटी, रांची के लिए भी चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की गई है. परिणाम मेरिट क्रम में जारी किया गया है.

 

हाईकोर्ट ऑफ झारखंड, रांची (असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर) – श्रेणीवार चयन

यूआर (UR) श्रेणी: 14 अभ्यर्थी चयनित

इनमें आरक्षित वर्ग (BC-I, BC-II, ST, SC) के कुछ अभ्यर्थी भी मेरिट के आधार पर यूआर में चयनित हुए हैं.

 

ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी: 6 अभ्यर्थी चयनित.

बीसी-I (BC-I) श्रेणी: 4 अभ्यर्थी चयनित.

बीसी-II (BC-II) श्रेणी: 3 अभ्यर्थी चयनित.

एससी (SC) श्रेणी: 6 अभ्यर्थी चयनित.

एसटी (ST) श्रेणी: 4 अभ्यर्थी चयनित.

स्पोर्ट्स कोटा: इस श्रेणी में कोई भी अभ्यर्थी पात्र नहीं पाया गया.


अन्य पदों का परिणाम

असिस्टेंट, न्यायिक अकादमी झारखंड, रांची:
इस पद के लिए 1 अभ्यर्थी का चयन किया गया है (एसटी श्रेणी).

असिस्टेंट, हाईकोर्ट लीगल सर्विसेज कमिटी, रांची:
इस पद के लिए 2 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिनमें एक एससी (यूआर में चयनित) तथा एक एसटी श्रेणी से हैं.

 

प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) भी जारी

यूआर: 2 अभ्यर्थी

एसटी: 2 अभ्यर्थी

एससी: 1 अभ्यर्थी

ईडब्ल्यूएस: 1 अभ्यर्थी


रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि चयनित अभ्यर्थियों में से कोई पद रिक्त होता है तो प्रतीक्षा सूची से नियुक्ति की जाएगी. अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया संबंधी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही