Search

 
 
 

नशे के कारोबार पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त

रांची में नशे के बढ़ते कारोबार को झारखंड हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है. शहर के अलग-अलग इलाकों में गांजा, ब्राउन शुगर, प्रतिबंध कफ सीरप की बिक्री मामले पर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान लिया है.
 

Ranchi : रांची में नशे के बढ़ते कारोबार को झारखंड हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है. शहर के अलग-अलग इलाकों में गांजा, ब्राउन शुगर, प्रतिबंध कफ सीरप की बिक्री मामले पर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान लिया है. 

 

कोर्ट ने नशे के कारोबार पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि राजधानी में ऐसे मादक पदार्थों की बिक्री दुर्भाग्यपूर्ण है, सरकार को इसे रोकने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए. शुक्रवार को हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है. राज्य सरकार की ओर से पीयूष चित्रेश ने पक्ष रखा. इस मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही