Search

 
 
 

आपने जिस भरोसे से मुझे चुना, मेरे लिए गर्व के साथ जिम्मेवारी भी : सोमेश सोरेन

घाटशिला उपचुनाव में झामुमो के सोमेश सोरेन से बीजेपी के बाबूलाल सोरेन को करारी शिकस्त दी. जीत के बाद सोशल मीडिया में भावुक पोस्ट भी किया. कहा कि आपने जिस भरोसे के साथ मुझे चुना है वह मेरे लिए गर्व भी है और जिम्मेवारी भी.
 

Ranchi : घाटशिला उपचुनाव में झामुमो के सोमेश सोरेन से बीजेपी के बाबूलाल सोरेन को करारी शिकस्त दी. जीत के बाद सोशल मीडिया में भावुक पोस्ट भी किया. कहा कि आपने जिस भरोसे के साथ मुझे चुना है वह मेरे लिए गर्व भी है और जिम्मेवारी भी.

 

सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड ने विकास, न्याय और सामाजिक सुरक्षा की नई राह पकड़ी है. उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए घाटशिला में तेजी से काम करेंगे. उन्होंने जीत की असली वजह कार्यकर्ताओं के समपर्ण को बताया.

 

यह सहानुभूति की जीत हैः बाबूलाल 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी घाटशिला उपचुनाव के परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने घाटशिला उपचुनाव परिणाम पर क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताया. कहा कि यह जीत सहानुभूति की जीत है. हेमंत सरकार की नाकामियों पर सहानुभूति हावी रही. इस परिस्थिति में हुए उपचुनाव में ऐसा स्वाभाविक होता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही