Search

झारखंड में गर्मी-ठंड की खींचतान, चाईबासा रहा सबसे गर्म तो गुमला सबसे ठंडा

Ranchi: राज्य में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है. अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा रही है, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ या आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में वर्षा की कोई संभावना नहीं है और शुष्क मौसम ही प्रभावी रहेगा.

 

बीते 24 घंटों की स्थिति पर नजर डालें तो झारखंड के अधिकतर हिस्सों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन के तापमान में हल्की गर्मी और रात के तापमान में हल्की ठंड का असर बना हुआ है.

 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 17 फरवरी से अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. इस दौरान राज्य के मध्य, दक्षिण, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी सभी भागों में सुबह धुंध और बाद में साफ या आंशिक रूप से बादलों वाला मौसम बने रहने की संभावना है.

 

राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक सुबह हल्की धुंध और दिन में साफ से आंशिक रूप से बादलों वाला मौसम रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

 

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले सात दिनों के दौरान राज्य के किसी भी हिस्से के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. इसका अर्थ है कि मौसम सामान्य बना रहेगा और किसी तरह की गंभीर मौसमी गतिविधि की आशंका नहीं है.

 

जानें जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान 

जिला अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
रांची 28.2 10.8
जमशेदपुर 32.1 14.2
डालटनगंज 32.4 9.5
बोकारो 31.5 12.1
चाईबासा 33.4 12.6
खूंटी 28.8 8.7
लोहरदगा 26.5 9.2
लातेहार 23.1 12.1
सरायकेला 33.1 11.7
पाकुड़ 29.1 12.6
गुमला 27.5 8.0

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp