Search

 
 
 

एम्स में भर्ती वशिष्ठ नारायण सिंह से मिले झारखंड जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो

 
New Delhi / Ranchi : जेडीयू के दिग्‍गज नेता और राज्‍यसभा सदस्‍य वश‍िष्‍ठ नारायण सिंह की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही है. उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है. जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. वश‍िष्‍ठ नारायण सिंह के सेहत का हाल जानने झारखंड जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने मुलाकात की है. उनके साथ प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता श्रवण कुमार, धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव मनोज सिन्हा, दीप नारायण सिंह, व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, राकेश कुमार तथा रंजन कुमार भी मौजूद रहे. उक्त नेताओं ने वशिष्ठ नारायण के स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-women-are-collectively-self-employed-writing-a-story-of-development-on-the-basis-of-hard-work/">बोकारो

: महिलाएं सामूहिक रूप से कर रही स्वरोजगार, लिख रही मेहनत के भरोसे विकास की गाथा
इसे भी पढ़ें - विपक्ष">https://lagatar.in/when-the-opposition-attacked-the-army-came-in-front-said-caste-certificate-was-sought-earlier-also-there-is-no-change-in-the-rules-for-agniveer/">विपक्ष

हुआ हमलावर तो सेना आयी सामने, कहा, जाति प्रमाण पत्र पहले भी मांगा जाता था, अग्निवीर के लिए नियमों में बदलाव नहीं

खीरू महतो मानसून सत्र में भाग ले रहे हैं

बता दें कि सोमवार को झारखंड जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने राज्यसभा में शपथ ग्रहण की और राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाले .खीरु महतो फिलहाल दिल्ली में ही है. वो संसद के मानसून सत्र में भाग ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-cms-mla-representative-pankaj-mishra-reaches-ed-office-will-be-questioned/">BREAKING

: सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पहुंचे ईडी ऑफिस, होगी पूछताछ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही