Search

 
 
 

झारखंड जूडो संघ का चुनाव संपन्न, के.एन त्रिपाठी बने अध्यक्ष

राजधानी रांची स्थित प्रेस क्लब में झारखंड जूडो संघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से केएन त्रिपाठी को झारखंड जूडो संघ का अध्यक्ष चुना गया. वहीं, परीक्षित तिवारी को महासचिव और अंशुमन राय को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई.
 
  • परीक्षित तिवारी महासचिव और अंशुमन राय कोषाध्यक्ष चुने गए
  • 20 जिलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन

Ranchi: राजधानी रांची स्थित प्रेस क्लब में झारखंड जूडो संघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से केएन त्रिपाठी को झारखंड जूडो संघ का अध्यक्ष चुना गया. वहीं, परीक्षित तिवारी को महासचिव और अंशुमन राय को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. नई टीम के चयन के साथ ही संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया. जिससे राज्य में जूडो खेल को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

 


इस चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जूडो महासंघ की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे. बिहार से आए पर्यवेक्षक राम उदय सिंह और सूर्य देव त्यागी की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई. दोनों पर्यवेक्षकों ने चुनाव को निष्पक्ष और लोकतांत्रिक बताया. चुनाव में झारखंड के कुल 20 जिलों के अध्यक्ष और सचिव शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही