Search

 
 
 

Jharkhand Liquor Scam :  नवीन केडिया की इंग्लैंड यात्रा अनुमति याचिका पर जवाब देने के लिए ACB ने मांगा समय

झारखंड शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया ने इंग्लैंड जाने की इजाजत मांगे जाने से संबंधित याचिका पर  ACB  की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में ACB ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की.  कोर्ट ने आग्रह मंजूर करते हुए मामले की अगली सुनवाई 27 मई निर्धारित की है.
 
  • अगली सुनवाई 27 मई को
  • नवीन केडिया ने पासपोर्ट रिलीज करने का किया है आग्रह

Ranchi :  झारखंड शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया ने इंग्लैंड जाने की इजाजत मांगे जाने से संबंधित याचिका पर  ACB  की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में ACB ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की.  कोर्ट ने आग्रह मंजूर करते हुए मामले की अगली सुनवाई 27 मई निर्धारित की है. 

 

दरअसल , नवीन केडिया ने लंदन में अपने बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने, हेल्थ चेकअप कराने अन्य कारणों का हवाला देते हुए कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी है. उसने एसीबी की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल कर 1 जून से 23 जुलाई तक के लिए इंग्लैंड जाने इजाजत मांगी है.

 

बता दें कि एसीबी ने 11 मार्च को नवीन केडिया को  गिरफ्तार किया था. वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग का रहने वाला है. उस पर झारखंड में निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति करने का आरोप है. हालांकि झारखंड हाईकोर्ट से  उन्हें जमानत मिल गई थी. जिसके बाद से वह जेल से बाहर है.

 

जमानत की शर्त के अनुसार, उन्होंने अपना पासपोर्ट एसीबी कोर्ट में जमा करा दिया है. ऐसे में उसने विदेश यात्रा के लिए उसे वापस लौटने का आग्रह किया है. इस मामले में एसीबी ने IAS विनय चौबे सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से अधिकांश लोगों को जमानत मिल चुकी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही