Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड शराब घोटाला : पूर्व उत्पाद आयुक्त IAS अमित कुमार पहुंचे एसीबी ऑफिस, हो रही पूछताछ

झारखंड शराब घोटाला मामले में पूर्व उत्पाद आयुक्त आईएएस अमित कुमार शुक्रवार को एसीबी ऑफिस पहुंचे हैं. इसके बाद एसीबी की टीम ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड शराब घोटाला मामले में पूर्व उत्पाद आयुक्त आईएएस अमित कुमार शुक्रवार को एसीबी ऑफिस पहुंचे हैं. इसके बाद एसीबी की टीम ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.

 

पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित कुमार वर्तमान में झारखंड के वाणिज्य कर आयुक्त हैं. वे उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में चार अगस्त 2021 से 10 जुलाई 2022 तक उत्पाद आयुक्त के पद पर पदस्थापित थे.

 

उस वक्त विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे थे. इन्हीं के कार्यकाल में एक मई 2022 से राज्य में छत्तीसगढ़ मॉडल के तहत उत्पाद नीति लागू हुई थी. शराब की खुदरा बिक्री भी जेएसबीसीएल के माध्यम से शुरू हुई थी, जिसमें प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से मैनपावर की आपूर्ति कराई गई थी.

 

पहले भी एसीबी के सामने बयान दर्ज करा चुके हैं अमित कुमार 

आईएएस अमित कुमार ने वाणिज्य कर विभाग के सचिव को पत्राचार कर इस नोटिस से अवगत कराया है. उन्होंने बताया है कि सात अगस्त को भी उन्होंने एसीबी के अनुसंधान पदाधिकारी को दूरभाष पर अपना बयान दर्ज कराया था और उनके प्रश्नों के संदर्भ में वांछित सूचनाएं दी थी व सहयोग किया था.

 

उत्पाद विभाग में भ्रष्टाचार के जिस मामले की एसीबी जांच कर रही है, वह उनके पदस्थापन कार्यकाल अवधि के समाप्त होने के लगभग एक वर्ष बाद का है. उन्होंने वाणिज्य कर सचिव से एसीबी के सामने उपस्थित होने की अनुमति मांगी थी. अनुमति मिलने के बाद वो शुक्रवार को एसीबी के समक्ष उपस्थित हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही