Search

Jharkhand : अन–मैप्ड मतदाताओं की मैपिंग में आई तेजी, 1 हफ्ते में 5 लाख से अधिक मतदाता हुए मैप्ड

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से पहले चल रही मतदाता मैपिंग प्रक्रिया में तेजी आई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि 23 मई को अन–मैप्ड मतदाताओं की सूची सभी मतदान केंद्रों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाने के बाद मैपिंग अभियान को गति मिली है.
 
  • BLO की क्षमता बढ़ाने के लिए मंगलवार को सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ होगी समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से पहले चल रही मतदाता मैपिंग प्रक्रिया में तेजी आई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि 23 मई को अन–मैप्ड मतदाताओं की सूची सभी मतदान केंद्रों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाने के बाद मैपिंग अभियान को गति मिली है.

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 75.19 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है. वर्तमान में मैप्ड मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 पहुंच गई है. अन–मैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित होने के बाद मात्र एक सप्ताह में 5 लाख 14 हजार 546 मतदाताओं की सफलतापूर्वक मैपिंग की गई है.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 15 जून तक बीएलओ द्वारा मैपिंग का कार्य जारी रहेगा. जिन मतदाताओं का नाम अभी भी अन–मैप्ड सूची में है, वे अपनी सुविधा के अनुसार संबंधित बीएलओ से संपर्क कर पूर्व गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची के आधार पर अपनी मैपिंग करा सकते हैं.

मैपिंग अभियान को और प्रभावी बनाने और जिन बीएलओ के क्षेत्रों में मैपिंग की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उनके क्षमता संवर्धन के लिए मंगलवार को सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई गई है. बैठक में बीएलओ के समक्ष आ रही समस्याओं की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही