Search

 
 
 

खनन क्षेत्र में निवेश और तकनीकी विकास को बढ़ावा देगा ‘झारखंड माइनिंग विजन 2030’

Ranchi News : इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के झारखंड स्टेट काउंसिल की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में खनन उद्योग के विशेषज्ञों, अधिकारियों और कंपनियों के प्रतिनिधियों ने राज्य के खनन क्षेत्र के भविष्य पर मंथन किया. इस दौरान ‘झारखंड माइनिंग विजन 2030’ शोध पत्रिका का लोकार्पण किया गया.
 
झारखंड माइनिंग विजन 2030’

Ranchi : झारखंड के खनन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं, कारोबार की सुगमता और खनिज प्रशासन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रांची के होटल चाणक्य बीएनआर में 7वें आईसीसी माइनिंग समिट का आयोजन किया गया.

 

 

इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के झारखंड स्टेट काउंसिल की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में खनन उद्योग के विशेषज्ञों, अधिकारियों और कंपनियों के प्रतिनिधियों ने राज्य के खनन क्षेत्र के भविष्य पर मंथन किया. इस दौरान ‘झारखंड माइनिंग विजन 2030’ शोध पत्रिका का लोकार्पण किया गया.

 

शोध प्रकाशन में खनन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और खनिज प्रशासन को बेहतर बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है. कार्यक्रम की शुरुआत आईसीसी झारखंड के चेयरमैन डॉ. अमृतांशु प्रसाद के स्वागत संबोधन से हुई. मेकॉन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय कुमार वर्मा सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी विचार रखे.

 

समिट में तीन तकनीकी सत्र आयोजित हुए. इनमें महत्वपूर्ण खनिजों की खोज, उत्खनन, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन के साथ आयात पर निर्भरता कम करने पर चर्चा हुई. दूसरे सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन और डिजिटल तकनीक के जरिए खनन को आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया. वहीं तीसरे सत्र में पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, खदानों के पुनर्वास और सतत खनन पर विचार साझा किए गए.

 

‘इनोवेट, कोलैबोरेट, सस्टेन’ थीम पर आयोजित समिट में झारखंड के खनन क्षेत्र को तकनीकी रूप से सक्षम, निवेश अनुकूल और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने का संकल्प सामने आया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही