Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड मॉडल विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 मार्च को, 60 केंद्रों पर होगी परीक्षा

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तहत राज्य के मॉडल विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 28 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तहत राज्य के मॉडल विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 28 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा जैक द्वारा आयोजित होगी.प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य के 82 मॉडल विद्यालयों में कक्षा 6 (सत्र 2026-27) में नामांकन के लिए यह परीक्षा शनिवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी.

 

परीक्षा का आयोजन राज्य के 19 जिलों में बनाए गए कुल 60 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा.प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 20 मार्च 2026 से जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे.

 

जिलेवार परीक्षा केंद्र


इन जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उनमें रांची, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, चतरा, कोडरमा, रामगढ़, लातेहार, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां शामिल हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही