Search

ईद और सरहुल को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव, घर से निकलने से पहले जान लें

Ranchi : आगामी पर्व ईद और सरहुल को देखते हुए रांची के ट्रैफिक रूट में परिवर्तन किया गया है. रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि चूंकि ईद और सरहुल 21 मार्च को मनाया जाएगा.इसे लेकर 21 मार्च को रांची के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. ईद पर्व के अवसर पर विभिन्न ईदगाहों/मस्जिदों और अखाड़ा के पास भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा करते हैं.

 

वहीं सरहुल पर्व के अवसर पर काफी संख्या में स्त्री, पुरुष सरना स्थल पर एकत्रित होकर पूजा पाठ करते हैं. सरहुल शोभायात्रा के रूप में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस निकाला जाता है. ऐसे में पर्व पर कोई दिक्कत ना आए, देखते हुए ट्रैफिक रूट तय किए गए हैं. 

 

जान लें ट्रैफिक रूट

ईद लेकर को शहर में मार्ग परिवर्तन 


हरमू बाईपास रोड सुबह छह बजे से नमाज समाप्ति तक किशोरगंज चौक से रातू रोड चौराहा तक बीच के कट दोनों ओर से बंद रहेंग. छोटे वाहन को किशोरगंज चौक से रांची लेक रोड के रास्ते अपर बाजार की ओर जाना होगा. इस अवधि में सभी प्रकार के व्यवसायिक छोटे और बड़े वाहन उस मार्ग से नहीं जाएंगे. 


इस पर्व को लेकर डोरंडा के अम्बेडकर चौक से राजेन्द्र चौक के बीच का रास्ता बंद रहेगा. नमाज के बाद भीड़ के समय कडरू ओवरब्रिज और युवराज होटल के बीच थाना प्रभारी अपने विवेक से यातायात रेगुलेट करेंगे.


मेन रोड में रतन पीपी से गुप्ता भण्डार के बीच यातायात बंद रहेगा. अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ से डोरण्डा की ओर जाने वाली छोटी गाड़ियां सर्जना चौक से मुड़कर डंगराटोली, कांटाटोली, बहुबाजार और मुण्डा चौक होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर जा सकेंगे.


डोरंडा की ओर से आने वाले वाहन मुख्य रूप से सुजाता चौक से क्लब रोड होते हुए मुण्डा चौक की ओर अपने गंतव्य स्थान पर जा सकेंगे.सुजाता चौक से डोरंडा की ओर जाने वाहन हिनू बाजार, कडरू पुल होते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर जा सकेंगे.


प्लाजा चौक से होते हुए लालपुर चौक तक गाड़ियों का परिचालन नहीं होगा.पुस्तक पथ और अपर बाजार में शहीद चौक से गांधी चौक तक गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा. इसके बाद हिल व्यू से बरियातु मस्जिद तक वाले मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा.


   
ईद पर्व में पार्किंग की रहेगी व्यवस्था


महात्मा गांधी मार्ग पर सैनिक मार्केट, काली मंदिर चौक, टैक्सी स्टैण्ड और फिरायालाल चौक पर पार्किंग की व्यवस्था होगी. वहीं हरमू ईदगाह के लिए पार्किंग गौशाला के समीप बनाया गया है. इसके अलावे अन्य स्थानों पर स्वविवेक से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, खाली स्थान देखकर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे. 

 

सरहुल पर्व में इस रास्ते से निकलती है शोभा यात्रा


सरहुल पर्व के दिन दोपहर के बाद सरहुल शोभा यात्रा नकलती है. यह शोभा यात्रा रांची के अलग -अलग जगहों से होकर गुजरता है. शोभायात्रा कांके रोड, रातू रोड, बोड़ैया रोड होते हुए रेडियम चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक से मेन रोड सुजाता, मुण्डा चौक होते हुए सिरमटोली सरना स्थल तक जाता है. 


इसके बाद नामकुम, खूंटी रोड, बिरसा चौक, डोरंडा की ओर से आने वाले सरहुल शोभा यात्रा ओवरब्रिज, सुजाता चौक, मुण्डा चौक होकर सिरमटोली सरना स्थल तक जाता है. अरगोड़ा, हरमू की तरफ से आने वाले सरहुल शोभा यात्रा कडरू, बिग बाजार, सुजाता चौक, मुण्डा चौक होकर सिरमटोली सरना स्थल तक जाता है.


ऐसा होगा मार्ग


इस पर्व को लेकर यातायात में परिवर्तन किया गया है. शाम छह बजे से रात्रि साढ़े बारह बजे तक तक भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा. इस पर्व में सभी भारी वाहन रिंग रोड होकर आवागमण करेंगे.

 

निजी और यात्री वाहनों का परिचालन का ये रहेगा मार्ग


एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. वहीं सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही पहुंच सकेंगे.जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.

 


अपर बाजार से शहीद चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
थरपखना वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. पुरुलिया रोड से सर्जना चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. विष्णु सिनेमा मार्ग से मेन रोड की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.


मेन रोड की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. वहीं चर्च रोड से मेन रोड की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. उर्स हाउस के पास मेन रोड की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.कर्बला चौक से रतन पीपी के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. श्रीमणि कॉम्प्लेक्स से सुजाता चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//