Search

 
 
 

Jharkhand Naxal: झारखंड के 15 लाख की इनामी महिला माओवादी ‘बेला’ कोलकाता पुलिस की गिरफ्त में

झारखंड की 15 लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी नेता श्रद्धा विश्वास उर्फ ‘बेला’ को कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे उत्तर काशीपुर थानाक्षेत्र से दबोचा. गिरफ्तार महिला माओवादी नेता नदिया जिले के चाकदा की रहने वाली बतायी जा रही है.
 
  • -उत्तर काशीपुर स्थित एक गुप्त ठिकाने से हुई गिरफ्तारी
  • -झारखंड के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कम से कम 23 मामले हैं दर्ज

Lagatar Desk: झारखंड की 15 लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी नेता श्रद्धा विश्वास उर्फ ‘बेला’ को कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे उत्तर काशीपुर थानाक्षेत्र से दबोचा. गिरफ्तार महिला माओवादी नेता नदिया जिले के चाकदा की रहने वाली बतायी जा रही है. उसकी गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों बड़ी सफलता मान रही है.

झारखंड-बंगाल की थी माओवादी कोऑर्डिनेटर 

पुलिस के मुताबिक, बेला लंबे समय से झारखंड व पश्चिम बंगाल में सक्रिय माओवादी नेटवर्क से जुड़ी हुई थी. वह दोनों राज्यों में माओवादी गतिविधियों के संचालन और समन्वय (कोऑर्डिनेटर) का काम देखती थी. सुरक्षा एजेंसियों को उसकी तलाश लंबे समय थी. 

खुफिया सूचना पर हुई गिरफ्तारी 

कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की इनामी महिला माओवादी नेता उत्तर काशीपुर इलाके में छिपी हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया है. 

झारखंड में बढ़ती सख्ती के चलते गई थी बंगाल

पुलिस के अनुसार, झारखंड में लगातार बढ़ती पुलिस कार्रवाई और दबाव के कारण बेला पश्चिम बंगाल भागकर आई थी. वह पिछले कुछ समय से भांगड़ में छिपकर रह रही थी और गुप्त रूप से अपने नेटवर्क से संपर्क में थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 23 से ज्यादा मामले दर्ज हैं.

झारखंड पुलिस से किया संपर्क

कोलकाता पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना झारखंड पुलिस को दे दी है. अधिकारियों का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर झारखंड पुलिस की टीम कोलकाता आकर उससे पूछताछ कर सकती है. फिलहाल पुलिस उससे जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी उगलवाने में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही