Search

 
 
 

झारखंड NEET PG 2026: JCECEB ने गाइडलाइन जारी की

Ranchi News :परिषद राज्य मेधा सूची (State Merit List) तैयार करने और ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करेगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने सभी जरूरी प्रमाण पत्र अपडेट रखें, ताकि आवेदन में किसी तरह की परेशानी न हो.
 
फाइल फोटोे
  • प्रमाण पत्र अपडेट रखने का निर्देश

Ranchi News : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने NEET (PG)-2026 के आधार पर राज्य में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री, डिप्लोमा और DNB पाठ्यक्रमों में नामांकन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

 

परिषद राज्य मेधा सूची (State Merit List) तैयार करने और ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करेगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने सभी जरूरी प्रमाण पत्र अपडेट रखें, ताकि आवेदन में किसी तरह की परेशानी न हो.

 

स्थानीय निवासी और श्रेणी प्रमाण पत्र जरूरी

 

JCECEB के अनुसार, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के साथ ST, SC, BC-I (NCL), BC-II (NCL) और EWS श्रेणी के प्रमाण पत्र झारखंड के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) या उससे उच्च स्तर के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी होने चाहिए. अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के समय वैध और अपडेटेड प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा.

 

PwD अभ्यर्थियों के लिए RIMS का प्रमाण पत्र मान्य

 

दिव्यांग (PwD) कोटे के तहत नामांकन का दावा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए केवल RIMS, रांची द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र मान्य होगा. वहीं, इन-सर्विस कोटे के अभ्यर्थियों को संबंधित सिविल सर्जन द्वारा जारी प्रमाण पत्र जमा करना होगा.

 

श्रेणी बदलने पर अनारक्षित वर्ग में माना जाएगा

 

परिषद ने श्रेणी को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किया है. यदि कोई अभ्यर्थी राज्य मेधा सूची के आवेदन में NEET (PG)-2026 के मूल आवेदन पत्र से अलग श्रेणी दर्ज करता है, तो उसे अनारक्षित (Unreserved) श्रेणी में माना जाएगा.

 

वहीं, केंद्रीय और राज्य की जाति सूची में अंतर होने की स्थिति में अभ्यर्थी को अपना मूल जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा. इसके बाद ही संबंधित श्रेणी के दावे पर विचार किया जाएगा. NEET (PG)-2026 में OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों को राज्य की व्यवस्था के अनुसार BC-I या BC-II का विकल्प चुनने की सुविधा दी जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही