Search

Jharkhand : 108 एंबुलेंस सेवा में लापरवाही, दो डॉक्टर निलंबित, विभागीय जांच भी होगी

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 108 एंबुलेंस सेवा की निगरानी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुप तिर्की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लापुंग के डॉ. शिशिर कुमार विनायक को 108 एंबुलेंस सेवा के संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड की रिपोर्ट में सामने आया कि दोनों चिकित्सकों ने प्रतिनियुक्ति आदेश के बावजूद समय पर योगदान नहीं दिया. सौंपे गए दायित्वों में गंभीर उदासीनता बरती गई और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की भी अनदेखी की गई. विभाग ने प्रथम दृष्टया आरोपों को सत्य मानते हुए दोनों को निलंबित कर दिया.

निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों का मुख्यालय क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची का कार्यालय निर्धारित किया गया है. इस दौरान उन्हें झारखंड सेवा संहिता के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा. निलंबन के साथ-साथ दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी और दोष सिद्ध होने पर आगे की कार्रवाई होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही