Search

 
 
 

Jharkhand : शिक्षा विभाग की नई व्यवस्था, 15 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

Ranchi : झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर राज्य के विभिन्न जिलों के 15 शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. स्थानांतरण एवं पदस्थापन के कारण रिक्त हुए पदों पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत यह जिम्मेदारी दी गई है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर राज्य के विभिन्न जिलों के 15 शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. स्थानांतरण एवं पदस्थापन के कारण रिक्त हुए पदों पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत यह जिम्मेदारी दी गई है.


इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

1. अजय टोपनो, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, अनगड़ा (रांची) – अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, रांची.

2. दीप्ति कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, खूंटी – अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, खूंटी.

3. विनय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, गिरिडीह – अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, गिरिडीह.

4. अभय कुमार शील, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रामगढ़ – अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, रामगढ़.

5. नयन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, साहिबगंज – अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, साहिबगंज.

6. चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जामताड़ा – अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, जामताड़ा.

7. सुझाता जूही रानी, जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) – अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, धालभूम (जमशेदपुर).

8. रकीब अंसारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, बेड़ो (रांची) – क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, रांची.

9. नूर आलम खां, जिला शिक्षा अधीक्षक, गुमला – क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, पालकोट (गुमला).

10. सरिता कुमारी, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), कोडरमा – क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, कोडरमा.

11. अजय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, कोडरमा – क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, जयनगर (कोडरमा).

12. ऋषिकेश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, लातेहार – क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, गारू (लातेहार).

13. प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) – क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, चक्रधरपुर एवं मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम).

14. दीपक कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, गोड्डा – क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, महगामा (गोड्डा).

15. उर्मिला हांसदा, जिला शिक्षा अधीक्षक, साहिबगंज – क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, बरहेट (साहिबगंज).


विभाग ने आदेश में कहा है कि अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले अधिकारी झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम-87 के तहत संबंधित कार्यालय के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO) के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही