Search

 
 
 

Jharkhand News : 19 से 23 सितंबर तक 20 ट्रेनें प्रभावित, 16 रद्द व 4 के बदले रूट

Ranchi News : रद्द की गई 16 ट्रेनों में मुख्य रूप से टाटानगर–बरकाकाना, बरकाकाना–टाटानगर, आसनसोल–टाटानगर, खड़कपुर–टाटानगर, झाड़ग्राम–पुरुलिया, हटिया–आदित्यपुर और आदित्यपुर–हटिया मेमू ट्रेनें शामिल हैं, जिनका परिचालन 19 से 23 सितंबर के बीच अलग-अलग तिथियों पर बंद रहेगा. इसके साथ ही एक्सप्रेस सेवाओं पर भी इसका व्यापक असर पड़ा है, जिसके तहत टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस (20-22 सितंबर), टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस (19-21 सितंबर) और झाड़ग्राम–धनबाद एक्सप्रेस (22 सितंबर) रद्द रहेंगी.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : झारखंड से गुजरने और खुलने वाली 20 यात्री ट्रेनों का परिचालन 19 से 23 सितंबर तक प्रभावित रहेगा. 16 ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी, जबकि 4 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त अथवा शुरू किया जाएगा. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस बदलाव के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में सफर करने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ट्रेनों के परिचालन में यह फेरबदल दक्षिण पूर्व रेलवे के बीरराजपुर स्टेशन पर चल रहे विकासात्मक कार्यों के मद्देनजर किया गया है.

 

रद्द की गई 16 ट्रेनों में मुख्य रूप से टाटानगर–बरकाकाना, बरकाकाना–टाटानगर, आसनसोल–टाटानगर, खड़कपुर–टाटानगर, झाड़ग्राम–पुरुलिया, हटिया–आदित्यपुर और आदित्यपुर–हटिया मेमू ट्रेनें शामिल हैं, जिनका परिचालन 19 से 23 सितंबर के बीच अलग-अलग तिथियों पर बंद रहेगा. इसके साथ ही एक्सप्रेस सेवाओं पर भी इसका व्यापक असर पड़ा है, जिसके तहत टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस (20-22 सितंबर), टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस (19-21 सितंबर) और झाड़ग्राम–धनबाद एक्सप्रेस (22 सितंबर) रद्द रहेंगी. 

 

वहीं, शॉर्ट टर्मिनेशन व्यवस्था के तहत 4 ट्रेनों के गंतव्य में बदलाव करते हुए धनबाद–आदित्यपुर एक्सप्रेस को 20 से 22 सितंबर तक आद्रा स्टेशन तक और आसनसोल–आदित्यपुर एक्सप्रेस को 20 व 22 सितंबर को पुरुलिया तक ही सीमित कर दिया गया है.

 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की अनिवार्य रूप से जांचने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही