Search

 
 
 

Jharkhand News : SIR सुनवाई का 93% काम पूरा, 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य

Jharkhand News : के रवि ने कम प्रगति वाले क्षेत्रों में सुनवाई तेज करने और लंबित मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया. के. रवि कुमार ने कहा कि 30 नवंबर तक नो मैपिंग, तार्किक विसंगति और अन्य सभी लंबित मामलों का निष्पादन शत-प्रतिशत पूरा करें. उन्होंने होम टू रोल वेरिफिकेशन में भी तेजी लाने को कहा.
 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार

Jharkhand News : झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों में से 41 में एसआईआर के तहत नो मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से जुड़े मामलों की सुनवाई 93 प्रतिशत से अधिक पूरी हो चुकी है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 40 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

 

इसे भी पढ़ें...

 

उन्होंने कम प्रगति वाले क्षेत्रों में सुनवाई तेज करने और लंबित मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया. के. रवि कुमार ने कहा कि 30 नवंबर तक नो मैपिंग, तार्किक विसंगति और अन्य सभी लंबित मामलों का निष्पादन शत-प्रतिशत पूरा करें. उन्होंने होम टू रोल वेरिफिकेशन में भी तेजी लाने को कहा.

 

उन्होंने निर्देश दिया कि सत्यापन के दौरान 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र भारतीय नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किया जाये. बैठक में निर्वाचन विभाग के अधिकारी और संबंधित जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही