Ranchi News: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केके गुप्ता ने एमएमडीआर संशोधन बिल और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विधानसभा के विशेष सत्र के जरिए केंद्र विरोधी राजनीति कर रही है और जनता में भ्रम फैलाना चाहती है.
इसे भी पढ़ें:
गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार को अपने सात साल के कार्यकाल में खनिज क्षेत्र में आवंटन, नीलामी, उत्पादन और राजस्व की स्थिति का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करना चाहिए. उन्होंने झारखंड की तुलना ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे खनिज संपन्न राज्यों से करते हुए खनन क्षेत्र में राज्य के प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड जारी करने की मांग की.
भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि एमएमडीआर संशोधन बिल से खनन क्षेत्र में निवेश और उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा. इससे झारखंड जैसे खनिज संपन्न राज्य को भी दीर्घकालीन लाभ मिल सकता है.
एसआईआर को लेकर गुप्ता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस प्रक्रिया में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रही है. मतदाता सूची का पारदर्शी पुनरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए सरकार को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. गुप्ता ने जेएमएम-कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए इन मुद्दों को उठाने का आरोप लगाया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

