Search

 
 
 

Jharkhand News : चार बालू घाटों का हुआ एग्रीमेंट, हजारीबाग व लातेहार में प्रक्रिया पूरी

राज्य में बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में खान एवं भूतत्व विभाग लगातार सक्रिय है. विभाग की ओर से आम लोगों और निर्माण कार्यों के लिए बालू की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जिलों में बालू घाटों के संचालन की प्रक्रिया तेज की जा रही है.
 

Ranchi : राज्य में बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में खान एवं भूतत्व विभाग लगातार सक्रिय है. विभाग की ओर से आम लोगों और निर्माण कार्यों के लिए बालू की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जिलों में बालू घाटों के संचालन की प्रक्रिया तेज की जा रही है.

 

पूर्व में भी 9 बालू घाटों का एग्रीमेंट डीसी द्वारा किया गया है. अब यह संख्या बढ़कर 13 हो गई है. जबकि खान विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द 35 बालू घाटों का एग्रीमेंट कर लिया जाए. लेकिन जिला के उपायुक्त बालू घाटों को एग्रीमेंट करने के मामले को दबा कर बैठे हुए हैं.

 

इसी क्रम में गुरुवार को लातेहार और हजारीबाग जिले के कुल चार बालू घाटों का एग्रीमेंट किया गया. लातेहार जिले में तुबेद और बाजकुम बालू घाट का एग्रीमेंट हुआ, जबकि हजारीबाग जिले में सन्ध सोनपुरा और लंगातू सिकरी सिरमा बालू घाट की प्रक्रिया पूरी की गई.

 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार राज्य सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक बालू घाटों का संचालन जल्द शुरू हो, ताकि लोगों को निर्धारित दर पर आसानी से बालू उपलब्ध हो सके और अवैध खनन पर भी रोक लगाई जा सके.

 

गौरतलब है कि इससे पहले बोकारो, रांची और जमशेदपुर समेत विभिन्न जिलों के 9 बालू घाटों का भी संबंधित उपायुक्तों द्वारा एग्रीमेंट किया जा चुका है. विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी बालू घाटों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.


    
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही