Search

 
 
 

Jharkhand News : आज से 15 अक्टूबर तक बालू खनन पर लगी रोक, सभी घाट 4 माह रहेंगे बंद

झारखंड में आज से नदियों से बालू खनन और उठाव पर रोक लग गई है, जो 15 अक्टूबर तक जारी रहेगी.   यह रोक नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश के तहत मॉनसून के दौरान नदी के घाटों के पर्यावरण पर प्रभाव को कम करने के लिए लगाई गई है.
 
  • सभी नदी घाट रहेंगे बंद

Ranchi :  झारखंड में आज से नदियों से बालू खनन और उठाव पर रोक लग गई है, जो 15 अक्टूबर तक जारी रहेगी.  यह रोक नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश के तहत मॉनसून के दौरान नदी के घाटों के पर्यावरण पर प्रभाव को कम करने के लिए लगाई गई है.

 

इस अवधि में यानी चार महीने के लिए राज्य के सभी 444 बालू घाट बंद रहेंगे और किसी भी नदी घाट से बालू खनन और उसके परिवहन की अनुमति नहीं होगी. 15 अक्टूबर के बाद परिस्थितियों की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा. 

 

बता दें कि हर वर्ष वर्षा ऋतु में लागू होने वाले इस प्रतिबंध का उद्देश्य नदियों के प्राकृतिक संतुलन और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. अधिकारियों के अनुसार, बारिश के दौरान नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण खनन गतिविधियां न केवल जोखिमपूर्ण हो जाती हैं, बल्कि इससे नदी तटों के कटाव और पर्यावरणीय नुकसान की आशंका भी बढ़ जाती है.

 

विशेषज्ञों का मानना है कि मॉनसून के दौरान बालू खनन से जलीय जीवों के प्राकृतिक आवास प्रभावित होते हैं और नदियों की पारिस्थितिकी पर नकारात्मक असर पड़ता है. इसी को ध्यान में रखकर वर्षा काल में खनन गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है.

 

प्रशासन ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाए. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही