Search

 
 
 

Jharkhand News : हर जिले में बनेगी रक्तदान जागरूकता व निगरानी समिति, DC करेंगे अध्यक्षता, SSP-SP भी होंगे सदस्य

झारखंड सरकार ने राज्य में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में जिला स्तरीय रक्तदान जागरूकता एवं निगरानी समिति गठित करने का निर्देश दिया है. मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने इस संबंध में सभी उपायुक्तों, वरीय पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों और सिविल सर्जनों को पत्र जारी किया है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi :  झारखंड सरकार ने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में जिला स्तरीय रक्तदान जागरूकता एवं निगरानी समिति गठित करने का निर्देश दिया है. मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने इस संबंध में सभी उपायुक्तों, वरीय पुलिस अधीक्षकों (SSP), पुलिस अधीक्षकों (SP) और सिविल सर्जनों को पत्र जारी किया है.

 

जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक जिले में उपायुक्त समिति के अध्यक्ष होंगे. जबकि उप विकास आयुक्त उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे. समिति में वरीय पुलिस अधीक्षक या पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन, झारखंड सशस्त्र पुलिस के अधिकारी, वन विभाग, चिकित्सक, जनसंपर्क पदाधिकारी और अन्य संबंधित प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा.

 

सरकार ने प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में समिति की बैठक अनिवार्य की है. बैठक में रक्त संग्रह, रक्त भंडारण, स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों की समीक्षा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर चर्चा होगी. सरकार का उद्देश्य सभी जिलों में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देकर रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही