Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand News : दो प्रोबेशनरी DSP के पदस्थापन में बदलाव, सौंपी गई नई जिम्मेदारी

झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने दो प्रोबेशनरी डीएसपी के पदस्थापन में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है. जारी आदेश के अनुसार, डीएसपी प्रदीप कुमार-2 को पहले साइबर डीएसपी, रांची के पद पर तैनात किया गया था. अब उस आदेश को रद्द करते हुए उन्हें अगले आदेश तक जैप-10 होटवार, रांची में डीएसपी के रूप में पदस्थापित किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने दो प्रोबेशनरी डीएसपी के पदस्थापन में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है. जारी आदेश के अनुसार, डीएसपी प्रदीप कुमार-2 को पहले साइबर डीएसपी, रांची के पद पर तैनात किया गया था. अब उस आदेश को रद्द करते हुए उन्हें अगले आदेश तक जैप-10 होटवार, रांची में डीएसपी के रूप में पदस्थापित किया गया है. 

 


वहीं, डीएसपी अमित रविदास के पदस्थापन में भी बदलाव किया गया है. पहले उन्हें साइबर डीएसपी, जामताड़ा बनाया गया था. लेकिन नए आदेश के तहत अब उनकी तैनाती आईआरबी-01, जामताड़ा में की गई है. हालांकि, साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए जामताड़ा जिले में उनकी विशेष प्रतिनियुक्ति जारी रहेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही