Search

 
 
 

Jharkhand News : पलामू से लापता बच्चा रांची से सकुशल बरामद

पलामू से लापता बच्चे को रांची से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है.  लापता बच्चे की पहचान  पाटन थाना क्षेत्र के ब्रह्ममोरीया निवासी असलम अंसारी के आठ वर्षीय पुत्र शाहबाज अंसारी के रूप में हुई है.
 
  • कागजी कारवाई के बाद बच्चा परिजनों को सौंप दिया जाएगा

Ranchi :  पलामू से लापता बच्चे को रांची से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. बच्चे की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के ब्रह्ममोरीया निवासी असलम अंसारी के आठ वर्षीय पुत्र शाहबाज अंसारी के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार, शाहबाज अंसारी गुरुवार की सुबह 10 बजे अपने घर से लापता हो गया था. जिसके बाद परिजनों ने पाटन थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.  साथ ही अखबारों व सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे के लापता होने की खबर प्रकाशित हुई थी. जिसके बाद पुलिस लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी. 

 

इसी दौरान शुक्रवार को रांची के लालपुर थाना से शाहबाज अंसारी को बरामद किया गया. बच्चे की बरामदगी की खबर के बाद उसके परिजन रांची के लिए रवाना हो चुके हैं. कागजी कारवाई के बाद बच्चा उन्हें सौंप दिया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही