Search

 
 
 

Jharkhand News : JTET अभ्यर्थियों से मिलेंगे सीएम हेमंत सोरेन, मिला आश्वासन

Ranchi News : अभ्यर्थियों ने OMR शीट, एडमिट कार्ड और ऑनलाइन आवेदन में हुई गलतियों का समाधान करने की मांग की है. इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी प्रतिनिधिमंडल से जल्द मुलाकात करने का आश्वासन दिया है.
 
मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Ranchi News : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 में सामने आई तकनीकी और मानवीय त्रुटियों को लेकर अभ्यर्थियों ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है. झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिन और गुरुवार को राज्य के कई मंत्रियों तथा विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.

 

इसे भी पढ़ें...

 

अभ्यर्थियों ने OMR शीट, एडमिट कार्ड और ऑनलाइन आवेदन में हुई गलतियों का समाधान करने की मांग की है. इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी प्रतिनिधिमंडल से जल्द मुलाकात करने का आश्वासन दिया है.

Uploaded Image

मंत्री हफीजुल हसन से मिले अभ्यर्थी

 

संघ के अनुसार, झारखंड में करीब 10 साल के लंबे इंतजार के बाद 1 नवंबर 2026 को JTET परीक्षा आयोजित की गई थी. राज्य के 986 परीक्षा केंद्रों पर हुई इस परीक्षा के लिए कुल 5,65,916 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 4,85,243 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. लंबे समय से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा में सामने आई त्रुटियों के कारण अब अपने परिणाम और भविष्य की चिंता सता रही हैं.

 

OMR शीट में बुकलेट सीरीज छूटने से बढ़ी चिंता

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि परीक्षा के दौरान कई अभ्यर्थी OMR शीट में प्रश्न-पुस्तिका की बुकलेट सीरीज (S, T, U, V) अंकित नहीं कर सके. इससे उनके मूल्यांकन और रिजल्ट को लेकर आशंका बनी हुई है. संघ ने मांग की है कि JAC इस समस्या का तकनीकी और न्यायसंगत समाधान निकाले, ताकि किसी भी अभ्यर्थी का परिणाम प्रभावित न हो.

 

इसके अलावा कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में शिक्षक श्रेणी, व्यक्तिगत विवरण और अन्य जानकारियों में त्रुटियां मिली थीं. ऑनलाइन आवेदन के दौरान भी व्यक्तिगत विवरण और शिक्षक श्रेणी से संबंधित समस्याएं सामने आईं
संघ ने इन सभी मामलों में प्रभावित अभ्यर्थियों को उचित अवसर देने की मांग की है.


मंत्रियों ने CM के समक्ष उठाया मामला

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री हाफिजुल हसन, दीपक बिरुवा, योगेंद्र प्रसाद महतो, डॉ. इरफान अंसारी, बंधु तिर्की और दीपिका पांडेय सिंह और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.

 

संघ के अनुसार, कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री हाफिजुल हसन, योगेंद्र प्रसाद महतो और दीपिका पांडेय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष भी JTET अभ्यर्थियों की समस्याओं को रखा. मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संघ के प्रतिनिधिमंडल से जल्द मुलाकात करने का आश्वासन दिया है.

 

अभ्यर्थियों की मेहनत बेकार नहीं होनी चाहिए

संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि 10 साल बाद आयोजित हुई JTET परीक्षा लाखों प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी है. तकनीकी या मानवीय त्रुटियों की सजा अभ्यर्थियों को नहीं मिलनी चाहिए. OMR बुकलेट सीरीज, एडमिट कार्ड और आवेदन फॉर्म से जुड़ी सभी समस्याओं का पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान होना चाहिए.

 

इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में राम कुमार मोदी, सुष्मिता मुर्मू, बबीता कुमारी, संतोष कुमार महतो, सूरज कुमार, सुरेश कुमार यादव, श्याम कुमार, दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, पूर्णिमा कुमारी, शुभम कुमार सहित कई सदस्य और सैकड़ों प्रभावित अभ्यर्थी शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही