Search

 
 
 

Jharkhand News : पुलिस एसोसिएशन और जयराम महतो के बीच कोल्ड वॉर जारी

Ranchi News : इंटरव्यू में जयराम महतो ने कहा कि आईएस-आईपीएस जैसे अधिकारी धनबाद, बोकारो, माधपुर, रांची, जमशेदपुर जैसे जिलों में 5 करोड़ देकर तबादला करवाते है. अगर अधिकारी एक साल उस जगह काम कम कर लेता है तो कम से कम 500 करोड़ कमा कर घर जाता है.
 
पुलिस एसोसिएशन जयराम महतो

Ranchi News : डुमरी विधायक जयराम महतो पर फिर से पुलिस एसोसिएशन ने निशाना साधा है. बीते दिन जयराम महतो ने पत्रकार को इंटरव्यू देने के दौरान आरोप लगाया था कि अधिकारी पैसा देकर तबादला करवाते है और करोड़ों कमा कर घर जाते है. इसके बाद एसोसिएशन ने तंज कसते हुए कहा कि जिस मनुष्य का मन और इन्द्रियां अपने वश में नहीं हैं, उसकी बुद्धि स्थिर नहीं होती. 

 

इसे भी पढ़ें...


इंटरव्यू में जयराम महतो ने कहा कि आईएस-आईपीएस जैसे अधिकारी धनबाद, बोकारो, माधपुर, रांची, जमशेदपुर जैसे जिलों में 5 करोड़ देकर तबादला करवाते है. अगर अधिकारी एक साल उस जगह काम कम कर लेता है तो कम से कम 500 करोड़ कमा कर घर जाता है.

 

साथ ही जयराम महतो ने कहा कि जो गरीब लोग बालू, कोयला का काम कर अपना घर चलाते है, चाहे वो दो नंबर हो या चार नंबर हम हम समर्थन करेंगे. साथ ही आक्रोश में कहा कि हम बागी विधायक हैं, जिसको जो करना है कर लो. जयराम महतो ने कहा कि उनके पास सभी एसपी का हिसाब है कि वह कहा से कमाते है.  हम एक-एक अधिकारी का हिसाब दे देंगे.


वीडियो वायरल होने के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव राकेश कुमार पांडेय ने निशाना साधते हुए कहा कि जिस मनुष्य का मन और इन्द्रियां अपने वश में नहीं हैं, उसकी बुद्धि स्थिर नहीं होती. ऐसे असंयमी व्यक्ति में आत्म-चिंतन या ईश्वर-भावना नहीं होती है. भावना-हीन मनुष्य को कभी शांति नहीं मिल सकता और जिसे शांति ही न मिले, उसे सुख कहां से प्राप्त होगा.

 

पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो को महोदय से संबोधित करते हुए कहा कि पता नहीं महोदय के मन में इतना अहंकार क्या खाकर पैदा हुआ है. अमेरिका से तो आयात करके अनाज नहीं आ रहा है. जो इस प्रकार की अनैतिक भाषा का प्रयोग इनके मुखर बिंदु से खूंखार बनकर निकल रहा है.

 

आयुर्वेद की खोज 5000 वर्ष पहले प्राचीन भारत में वैदिक काल के दौरान की गई थी. यहां ढूंढने से महोदय को इलाज मिल जाएगा. अब देखना यह है कि यह कोल्ड वॉर कब थमता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही