Search

 
 
 

Jharkhand News :  DGP कल जाएंगी पलामू, पुलिस अधिकारियों संग करेंगी समीक्षा बैठक

झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा गुरुवार को पलामू दौरे पर पहुंचेंगी. उनके साथ राज्य पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. दौरे को लेकर पलामू पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है.
 

Ranchi :  झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा गुरुवार को पलामू दौरे पर पहुंचेंगी. उनके साथ राज्य पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. दौरे को लेकर पलामू पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है.

 

जानकारी के अनुसार, डीजीपी के साथ एडीजी मनोज कौशिक, अभियान आईजी और पलामू जोन के आईजी नरेंद्र सिंह भी पलामू पहुंचेंगे. इस मौके पर पलामू डीआईजी कौशल किशोर भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों की स्थिति और लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी.

 

बताया जा रहा है कि डीजीपी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे. साथ ही अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा होने की संभावना है.

 

डीजीपी के दौरे को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. विभिन्न थानों और शाखाओं से संबंधित रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि समीक्षा बैठक में जिले की स्थिति से अवगत कराया जा सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही