Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand News : लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा करने लातेहार पहुंचीं डीजीपी, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा 22 मई को लातेहार जिले में लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा करेंगी. डीजीपी व पुलिस मुख्यालय के अन्य अधिकारी लातेहार के लिए रवाना हो चुके हैं. वहां वह आपराधिक घटनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा शुक्रवार को लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा करने लातेहार पहुंचीं. लातेहार पहुंचने पर स्थानीय परिषद भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मौके पर पलामू क्षेत्र के डीआईजी कौशल किशोर, उपायुक्त संदीप कुमार और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव उपस्थित थे.

 

परिसदन के बाद डीजीपी समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचीं. यहां कॉन्फ्रेंस हाल में उन्होंने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ आपराधिक घटनाओं और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक कर रही हैं. इस दौरान डीजीपी ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए. समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही