Search

 
 
 

Jharkhand News : हूल दिवस पर राज्यपाल ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हूल दिवस के अवसर पर लोक भवन में हूल क्रांति के अमर महानायक सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हूल क्रांति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का गौरवशाली अध्याय है.
 

Ranchi :  झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हूल दिवस के अवसर पर लोक भवन में हूल क्रांति के अमर महानायक सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हूल क्रांति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का गौरवशाली अध्याय है.

 

उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित हूल आंदोलन के सभी वीर सेनानियों ने अन्याय, शोषण और औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध अदम्य साहस का परिचय दिया. उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है.

 

राज्यपाल ने कहा कि हूल दिवस हमें वीर शहीदों के बलिदान को याद करने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही