Search

 
 
 

Jharkhand Weather : पांच दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, वज्रपात से पांच की मौत

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय होने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी.
 

Ranchi :  झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय होने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी.

 

मौसम विभाग के अनुसार,  2 जुलाई तक राज्य में बादल छाए रहेंगे और अधिकांश जिलों में बारिश होती रहेगी. 29 और 30 जून को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार समेत कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है. वहीं 30 जून और 1 जुलाई को कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

 

बता दें कि झारखंड के कई जिलों में रविवार को बारिश हुई है. देवघर के सिकटिया में सबसे अधिक 54 मिमी बारिश दर्ज की गई. हालांकि रांची में हल्की बारिश हुई. जबकि डालटनगंज 40.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा.

 

बारिश के दौरान वज्रपात ने भी अपना कहर बरपाया है. शनिवार और रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई. लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और गढ़वा में दो लोगों और कैरो थाना क्षेत्र में ढाई वर्षीय बच्ची की जान चली गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही