Search

 
 
 

Jharkhand News : 4.26 लाख राशन कार्ड सत्यापन का इरफान ने किया विरोध, केंद्र के आदेश को बताया तुगलकी

Ranchi News : झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य में 4.26 लाख राशन कार्ड के सत्यापन को लेकर केंद्र सरकार के निर्देश का विरोध किया है. उन्होंने केंद्र के आदेश को तुगलकी बताते हुए कहा कि तीन दिन में इतनी बड़ी संख्या में राशन कार्ड का सत्यापन करना संभव नहीं है.
 
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी (फाइल फोटो)

Ranchi News : झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य में 4.26 लाख राशन कार्ड के सत्यापन को लेकर केंद्र सरकार के निर्देश का विरोध किया है. उन्होंने केंद्र के आदेश को तुगलकी बताते हुए कहा कि तीन दिन में इतनी बड़ी संख्या में राशन कार्ड का सत्यापन करना संभव नहीं है.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में कर्मचारियों की कमी है. ऐसे में सिर्फ तीन दिन के अंदर करीब 4.26 लाख राशन कार्ड की जांच करना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी प्रक्रिया के अनुसार राशन कार्ड का सत्यापन करेगी.

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सत्यापन में देरी होने पर राशन का उठाव रोकने की बात कही है. यह गरीब लोगों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला फैसला है. उन्होंने कहा कि किसी भी फैसले से पहले केंद्र को राज्यों के खाद्य आपूर्ति मंत्रियों से बात करनी चाहिए और उनकी स्थिति को समझना चाहिए.

 

मंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र के ऐसे फैसलों से राज्य के विकास और गरीबों की योजनाओं पर असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार को जमीन पर काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की स्थिति को ध्यान में रखकर ही समय सीमा तय करनी चाहिए.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने FCI से सीधे अनाज पहुंचाने के प्रस्ताव पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि अनाज की ढुलाई से कई गरीब मजदूरों को रोजगार मिलता है. अगर अनाज सीधे पहुंचाया गया, तो इन मजदूरों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी.

 

उन्होंने केंद्र सरकार से राशन कार्ड सत्यापन के लिए दिए गए समय और पूरी प्रक्रिया पर दोबारा विचार करने की मांग की. साथ ही कहा कि गरीबों को राशन मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही