Search

 
 
 

Jharkhand News: हेल्थ इनोवेशन में झारखंड अव्वल, चंडीगढ़ सम्मेलन में 2 बड़े पुरस्कार हासिल

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने चंडीगढ़ में मिले नवाचार पुरस्कार को नेपाल हाउस स्थित विकास आयुक्त कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को समर्पित किया. यह सम्मान 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन के दौरान झारखंड की स्वास्थ्य पहलों को मिला है.
 

Ranchi : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने चंडीगढ़ में मिले नवाचार पुरस्कार को नेपाल हाउस स्थित विकास आयुक्त कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को समर्पित किया. यह सम्मान 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन के दौरान झारखंड की स्वास्थ्य पहलों को मिला है.

 

यह सम्मेलन 30 अप्रैल से 1 मई 2026 तक चंडीगढ़ में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया था. इसमें झारखंड को डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में AMB T-4 और एकीकृत शिशु देखभाल मॉडल के लिए पुरस्कृत किया गया.

 

AMB T-4 मोबाइल एप्लीकेशन Test, Treat, Talk, Track मॉडल पर आधारित है, जिसे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है. वहीं, एकीकृत HBNC-HBYC मॉड्यूल समुदाय स्तर पर शिशुओं की देखभाल को बेहतर बनाने का नया मॉडल है, जिसमें गृह आधारित देखभाल के लिए विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किया गया है.

 

इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड की ओर से डॉ विजय रजक, नोडल पदाधिकारी शिशु स्वास्थ्य और अनिमा किस्कू, एसपीएम भी शामिल हुईं. झारखंड की इन पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान को स्वास्थ्य विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही