Search

 
 
 

Simdega News : धन्यवादी ख्रीस्तयाग मिस्सा समारोह में शामिल हुए विधायक कोनगाड़ी

फादर रवि सोरेंग का प्रथम धन्यवादी ख्रीस्तयाग मिस्सा समारोह आयोजित हुआ. इसमें कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाडी विशेष रूप से शामिल हुए. उन्होंने नव अभिषिक्त फा. रवि सोरेंग को शुभकामनाएं दीं.
 
मिस्सा समारोह में शामिल विधायक व अन्य.

Simdega : सिमडेगा जिले के ताराबोगा ठेठाईटांगर प्रखंड के सलंगापोस में फादर रवि सोरेंग का प्रथम धन्यवादी ख्रीस्तयाग मिस्सा समारोह आयोजित हुआ. इसमें कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाडी विशेष रूप से शामिल हुए. उन्होंने नव अभिषिक्त फा. रवि सोरेंग को शुभकामनाएं दीं. कहा कि फा. रवि सोरेंग को ईश्वर ने चुना और उन्होंने ईश्वर की बुलाहट को मनुष्यों की सेवा का रास्ता चुना. मिस्सा में उपस्थित सभी फादर व सिस्टर्स को भी धन्यवाद दिया.

 


समारोह में शरीक मसीही विस्वासियों ने भी नव अभिषिक्त फादर को बधाई व शुभकामनाएं दीं. मौके पर पेरिस प्रिस्ट फादर युजिन, सभी सहायक फादर, धर्म बहनें, विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, जॉन कुल्लू, असित केरकेट्टा, रतन डुंगडुंग, ब्रिजिट केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में मसीसी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही