Search

Jharkhand News: चाईबासा के DMFT फंड में कुप्रबंधन, बाबूलाल ने सरकार को घेरा

Ranchi: बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा और सारंडा क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के तहत भेजी गई हजारों करोड़ रुपये की राशि कुप्रबंधन की भेंट चढ़ गई है, जिसके कारण इन क्षेत्रों का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Ranchi: बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा और सारंडा क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के तहत भेजी गई हजारों करोड़ रुपये की राशि कुप्रबंधन की भेंट चढ़ गई है, जिसके कारण इन क्षेत्रों का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया. 

बाबूलाल ने कहा कि चाईबासा और सारंडा के जंगलों से निकलने वाला लौह अयस्क पूरे देश के औद्योगिक विकास को गति देता है. उन्होंने बताया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के उद्देश्य से DMFT फंड की विशेष व्यवस्था की गई थी. 

इस फंड के तहत पिछले 10 वर्षों में अकेले चाईबासा को लगभग 3700 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि प्राप्त हुई है. उन्होंने कहा कि इतनी धनराशि मिलने के बावजूद धरातल पर बदलाव नहीं दिख रहा है. फंड होने के बाद भी कुप्रबंधन के कारण क्षेत्र का विकास ठप है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही