Search

 
 
 

Jharkhand News: दुर्गापुर स्टील प्लांट के आधुनिकीकरण से झारखंड के युवाओं को मिलेगा रोजगार

धनबाद से लोकसभा सांसद ढुल्लू महतो ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) आवास परिसर में आयोजित सेल (SAIL) की उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें
  • केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से मिले सांसद ढुल्लू महतो

Ranchi: धनबाद से लोकसभा सांसद ढुल्लू महतो ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) आवास परिसर में आयोजित सेल (SAIL) की उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के समक्ष धनबाद सहित पूरे औद्योगिक बेल्ट के युवाओं के रोजगार और स्थानीय हितों का मुद्दा प्रमुखता से रखा.

Uploaded Image

भौगोलिक और औद्योगिक रूप से धनबाद और दुर्गापुर का यह क्षेत्र आपस में गहराई से जुड़ा हुआ है. इसके चलते झारखंड के हजारों युवा और श्रमिक आजीविका के लिए दुर्गापुर स्टील प्लांट पर निर्भर हैं. बैठक में सांसद ने प्लांट के आधुनिकीकरण और उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया. इससे झारखंड के तकनीकी व गैर-तकनीकी युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

 

इसे भी पढ़ें:

 

सांसद ढुल्लू महतो ने वहां कार्यरत श्रमिकों के हितों की सुरक्षा और पूरे इंडस्ट्रियल बेल्ट के विकास पर त्वरित पहल करने का आग्रह किया. केंद्रीय मंत्री ने भी इन विषयों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए उचित कदम उठाने का भरोसा दिया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही