Search

 
 
 

Jharkhand News :  पूरे राज्य में पेयजल की गुणवत्ता की जांच के आदेश

मुख्य सचिव ने पूरे राज्य में पेयजल की गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही पेयजल विभाग द्वारा नगर निगमों में स्वतंत्र रूप से एक-एक कार्यपालक अभियंता और नगर पर्षदों में एक-एक सहायक अभियंता को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है.
 

Ranchi :   मुख्य सचिव ने पूरे राज्य में पेयजल की गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही पेयजल विभाग द्वारा नगर निगमों में स्वतंत्र रूप से एक-एक कार्यपालक अभियंता और नगर पर्षदों में एक-एक सहायक अभियंता को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है.

 

यह आदेश पिछले दिनों राज्य के सभी नगर आयुक्तों, कार्यपालक पदाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद जारी किया गया है.


मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से जारी आदेश में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और नगर विकास विभाग को शहरी जलापूर्ति योजनाओं से पेयजल का नमूना लेकर जांच कराने के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया.

 

इसके तहत पेयजलापूर्ति योजनाओं से नमूना लेकर पेयजल विभाग के जांच प्रयोगशालाओं में गुणवत्ता की जांच कराना है. जिले के सभी कार्यपालक अभियंताओं द्वारा नमूने की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को उपलब्ध कराया जायेगा.

 

इसके बाद पेयजल विभाग द्वारा जांच रिपोर्ट का विश्लेषण किया जायेगा. जिलों से मिले जांच रिपोर्ट के विश्लेषण के बाद पेयजल विभाग द्वारा अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजी जायेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही