Search

 
 
 

Jharkhand News : पुलिस एसोसिएशन के संगठनात्मक चुनाव की घोषणा, 17 और 24 मई को होगा मतदान

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने संगठनात्मक चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है. यह चुनाव अलग-अलग जिला इकाइयों, वाहिनी और शाखाओं में होंगे. इस संबंध में एसोसिएशन के महामंत्री संजीव कुमार ने आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है.
 

Ranchi :   झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने संगठनात्मक चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है. यह चुनाव अलग-अलग जिला इकाइयों, वाहिनी और शाखाओं में होंगे. इस संबंध में एसोसिएशन के महामंत्री संजीव कुमार ने आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है.

 

जारी पत्र के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव की तारीखों के साथ विभिन्न शाखाओं के लिए विशेष चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई है. 

 

दो चरणों में होगा चुनाव

जानकारी के अनुसार, चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे. प्रथम चरण का मतदान 17 मई 2026 को कराया जाएगा.  जबकि दूसरे चरण का मतदान 24 मई 2026 को होगा. सभी संबंधित इकाइयों में विभिन्न पदों के लिए मतदान कराया जाएगा. 

 

पहले चरण में एसआईआरबी-1 दुमका, एसआईआरबी-2 खूंटी, आईआरबी-2 मुसाबनी, आईआरबी-8 गोड्डा और आईआरबी-9 गिरिडीह में चुनाव होंगे. वहीं दूसरे चरण में आईआरबी-1 जामताड़ा, आईआरबी-4 लातेहार, आईआरबी-5 गुमला और आईआरबी-10 पलामू में मतदान कराया जाएगा. 

 

नियंत्री पदाधिकारी से अनुमति लेने का निर्देश

केंद्रीय नेतृत्व ने सभी शाखाओं के अध्यक्षों और सचिवों को सख्त निर्देश जारी किया है. जारी निर्देश में कहा गया है कि चुनाव से पहले संबंधित नियंत्री पदाधिकारी से अनिवार्य रूप से अनुमति प्राप्त की जाए. साथ ही सभी सदस्यों को आम सभा की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया है.

 

इसके साथ ही चुनाव संपन्न होने के बाद आय-व्यय का पूरा ब्योरा और केंद्रीय अंशदान की राशि केंद्रीय कार्यालय को भेजना भी अनिवार्य किया गया है. एसोसिएशन ने सभी इकाइयों से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने की अपील की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही