Search

 
 
 

Jharkhand News : पेट्रोल-डीजल के दाम 38 पैसे बढ़े, नई कीमतें आज से लागू

Ranchi News :  झारखंड में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. दोनों तेल की कीमतों में 38 पैसे की बढ़ोतरी की गई है.
 
पेट्रोल-डीजल

Ranchi News :  झारखंड में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 38 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. राजधानी रांची में अब पेट्रोल की कीमत 105.64 रुपये और डीजल की कीमत 100.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है. बढ़ी हुई कीमतें आज तीन सितंबर की सुबह से लागू हो गई है. इस बढ़ोतरी की जानकारी झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों ने तेल की कीमत में वृद्धि की जानकारी दी थी.

 

जानकारी के मुताबिक, झारखंड में अब कई तरह के पेट्रोल की बिक्री हो रही है. एक्स्ट्रा प्रीमियम की कीमत 114.55 रुपये प्रति लीटर हो गई है. जबकि एक्स्ट्रा ग्रीन की कीमत बढ़कर 106.37 रुपया हो गई है. इससे पहले दोनों तरह के तेल की कीमत क्रमशः 114.17 रुपये और 105.99 रुपये थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही