Search

 
 
 

Jharkhand News : PM-ABHIM योजना की अवधि को 6 महीने का विस्तार

झारखंड सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) की अवधि 6 महीने के लिए बढ़ा दी है. योजना को 30 सितंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
 

Ranchi :  झारखंड सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) की अवधि 6 महीने के लिए बढ़ा दी है. योजना को 30 सितंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

 

हालांकि यदि 16वें वित्त आयोग चक्र के तहत योजनाओं का पुनर्मूल्यांकन या नया अनुमोदन इससे पहले हो जाता है, तो वही प्रभावी माना जाएगा.

 

झारखंड में इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए कुल 2347.47 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि निर्धारित है. इस राशि का उपयोग राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं, निगरानी व्यवस्था और अनुसंधान संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में किया जा रहा है.

 

योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कमियों को दूर करना, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ बनाना और समुदायों को स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक सक्षम बनाना है.

 

इस विस्तार प्रस्ताव को 27 मई 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी दी गई थी. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने औपचारिक आदेश जारी किया. यह निर्णय भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई अनुमति के आधार पर लिया गया है.

 

गौरतलब है कि PM-ABHIM योजना झारखंड सरकार और केंद्र सरकार के बीच हुए समझौते के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 से संचालित की जा रही है. योजना के माध्यम से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही