Search

 
 
 

Jharkhand News : आयुधिक, चालक व वायरलेस संवर्ग के पुलिसकर्मियों को मिलेगा वित्तीय उन्नयन का लाभ

Ranchi News : मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि 27 अगस्त 2026 को महानिदेशक चयन पर्षद-सह-स्क्रीनिंग समिति की बैठक हुई थी. बैठक में आयुधिक संवर्ग के पुलिस पदाधिकारियों, चालक संवर्ग के पुलिस पदाधिकारियों और वायरलेस संवर्ग के अवर निरीक्षक (ऑपरेटर) को एसीपी/एमएसीपी का लाभ देने से संबंधित मामलों पर विचार किया गया.
 
झारखंड पुलिस मुख्यालय

Ranchi News : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आयुधिक, चालक और वायरलेस संवर्ग के पुलिस पदाधिकारियों को एसीपी और एमएसीपी योजना के तहत वित्तीय उन्नयन का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है.

 

मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि 27 अगस्त 2026 को महानिदेशक चयन पर्षद-सह-स्क्रीनिंग समिति की बैठक हुई थी. बैठक में आयुधिक संवर्ग के पुलिस पदाधिकारियों, चालक संवर्ग के पुलिस पदाधिकारियों और वायरलेस संवर्ग के अवर निरीक्षक (ऑपरेटर) को एसीपी/एमएसीपी का लाभ देने से संबंधित मामलों पर विचार किया गया.

 

बैठक की कार्यवाही के आधार पर संबंधित अधिकारियों को वित्तीय उन्नयन का लाभ देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट पर इससे संबंधित पत्र और दस्तावेज भी जारी किए गए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही