Search

 
 
 

Jharkhand news  : हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में गिरिडीह में प्रदर्शन

हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से सवाल पूछे जाने के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को गिरिडीह प्रेस क्लब ने टॉवर चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया.
 

Giridih  : हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से सवाल पूछे जाने के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को गिरिडीह प्रेस क्लब ने टॉवर चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया.गिरिडीह प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा और महासचिव अरविंद कुमार के नेतृत्व में किए गए इस विरोध प्रदर्शन में पत्रकारों ने राज्य सरकार से पत्रकारों पर हमला बंद करो और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की. 

 


इस दौरान पत्रकारों ने मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ नारे भी लगाए

प्रदर्शन के बाद गिरिडीह प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा और महासचिव अरविंद कुमार ने कहा कि पत्रकार समाज के लिए काम करता है, लेकिन एक अभियान की तरह पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोनों ने राज्य सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने और पत्रकारों पर भविष्य में इस तरह के हमले ना हो, यह सुनिश्चित करने की मांग की.


इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकार सूरज सिन्हा, अंजनी सिन्हा, अभिषेक सहाय, सुनील मंथन शर्मा, जगजीत सिंह बग्गा, अजय सिंह, रिंकेश कुमार, मृणाल सिन्हा, पीयूष मिश्रा,  शाहिद रज़ा, नमन नवनीत, बिनोद शर्मा, निशांत कुमार, विनोद कुमार, विकास कुमार सिंह, सुरेन्द्र यादव, योगेश्वर दास, पप्पू कुमार सहित अन्य कई पत्रकार मौजूद थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही