Search

 
 
 

Jharkhand News :  नए आपराधिक कानूनों को लेकर गृह विभाग में आज समीक्षा बैठक

झारखंड में लागू नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा के लिए आज उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी. यह  बैठक दोपहर 12 बजे अपर मुख्य सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में होगी.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi :  झारखंड में लागू नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा के लिए आज उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी. यह  बैठक दोपहर 12 बजे अपर मुख्य सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में होगी.

 

 

बैठक में राज्य में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की प्रगति, जांच प्रक्रिया, अभियोजन, फॉरेंसिक व्यवस्था, जेल प्रशासन, पुलिस प्रशिक्षण, ई-प्रॉसिक्यूशन, आईसीजेएस (ICJS) प्रणाली समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी. संबंधित विभागों को अद्यतन प्रतिवेदन के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं.

 

बैठक में गृह विभाग, विधि विभाग, पुलिस मुख्यालय, कारा निदेशालय, अभियोजन निदेशालय, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल), एनआईसी-आईसीजेएस, प्रशिक्षण समिति और लीगल कमेटी सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.

 

बताया जा रहा है कि यह समीक्षा बैठक केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के आलोक में बुलाई गई है, ताकि राज्य में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन किया जा सके तथा आवश्यक सुधारात्मक कदमों पर निर्णय लिया जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही