Search

 
 
 

Ramgarh News : चुटुपालू घाटी में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, कई वाहन चपेट में आए, 1 की मौत, कई घायल

रामगढ़ घाटी में बुधवार को सड़क हादसा हुआ है. यहां लोहे के भारी-भरकम पहिए लेकर जा रहा एक ट्रेलर घाटी के घुमावदार रास्ते पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे की चपेट में कई वाहन आ गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.
 
झारखंड की खबरें

Ramgarh :  रामगढ़ जिले के चुटुपालू घाटी में बुधवार को सड़क हादसा हुआ है. यहां लोहे के भारी-भरकम पहिए लेकर जा रहा एक ट्रेलर घाटी के घुमावदार रास्ते पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे की चपेट में कई वाहन आ गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

 

Uploaded Image

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर पलटते ही उसके नीचे कई वाहन दब गए. एक काले और एक सफेद रंग की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जबकि पास में खड़ा एक कंटेनर ट्रक और एक यात्री बस भी हादसे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायलों का इलाज जारी है.

 

 

हादसे के कारण रामगढ़ घाटी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग को सामान्य कराने का अभियान चलाया. प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि घाटी के घुमावदार रास्ते पर ट्रेलर का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ.

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के साथ अन्य घायलों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही