Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand News : राज्य के 5 जिलों में सड़क दुर्घटनाएं, 1 की मौत, कई घायल

झारखंड की खबरें

Ranchi : राज्य के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. खूंटी, चान्हो, चतरा, रामगढ़ और रांची शामिल हैं. खूंटी जिले के तोरपा-खूंटी मुख्य मार्ग पर तोरपा से आगे रॉन्ग साइड से आ रही एक्सयूवी-700 की एक यात्री बस से आमने-सामने टक्कर हो गई. 

Uploaded Image

दुर्घटनाग्रस्त वाहन

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्सयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में वाहन सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आईं. सूचना मिलते ही तोरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा.


चान्हो में छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर

चान्हो प्रखंड मुख्यालय से साइकिल से घर लौट रही एक स्कूली छात्रा को पकरियो के समीप तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. दुर्घटना में छात्रा को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

चतरा में सड़क दुर्घटना में एक की मौत

चतरा जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.


रामगढ़ की चुटुपालू घाटी में खाई में गिरा ट्रक

रामगढ़ जिले की चुटुपालू घाटी में ब्रेक फेल होने के कारण लकड़ी लदा एक ट्रक करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गया. हादसे के बाद चालक केबिन में फंस गया. स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला. गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ट्रक रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा था.


रांची में मेकॉन गेट के पास सड़क हादसा

राजधानी रांची में मेकॉन गेट के पास भी एक सड़क दुर्घटना हुई. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही