Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand News :108 एंबुलेंस कर्मचारियों का वेतन अटका, व्यवस्था पर उठे सवाल

कर्मचारियों के अनुसार, राज्यभर में कई 108 एम्बुलेंस वाहन खराब पड़े हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है. इससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है और मरीजों को समय पर सहायता मिलने में दिक्कत हो सकती है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राज्य की 108 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने अपने लंबित वेतन और एम्बुलेंसों की खराब स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है. कर्मचारियों का कहना है कि अप्रैल 2026 से अब तक उनका वेतन भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उन्हें और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

 

कर्मचारियों के अनुसार, राज्यभर में कई 108 एम्बुलेंस वाहन खराब पड़े हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है. इससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है और मरीजों को समय पर सहायता मिलने में दिक्कत हो सकती है.

 

कर्मचारियों ने यह भी बताया कि वर्तमान सेवा प्रदाता संस्था सम्मान फाउंडेशन का सरकार के साथ किया गया एकरारनामा समाप्त किया जा चुका है. ऐसे में सेवा संचालन और कर्मचारियों के भविष्य को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

 

कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री, विभागीय सचिव और अभियान निदेशक से मांग की है कि वे स्पष्ट करें कि लंबित वेतन का भुगतान कब तक किया जाएगा. साथ ही खराब एम्बुलेंसों की मरम्मत की जिम्मेदारी किसकी होगी और नई सेवा प्रदाता कंपनी के चयन की प्रक्रिया कितने समय में पूरी की जाएगी.

 

कर्मचारियों का कहना है कि इन मुद्दों का जल्द समाधान नहीं होने पर 108 एम्बुलेंस सेवा की कार्यक्षमता और अधिक प्रभावित हो सकती है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही