Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand News: सरयू राय ने जल संसाधन विभाग को लिखा पत्र, सिंचाई सुविधा का दिलाया ध्यान

झारखंड की खबरें

Ranchi: जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक सरयू राय ने चांडिल बांयी मुख्य नहर को लेकर राज्य सरकार को ध्यान दिलाया है. उन्होंने जल संसाधन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर किसानों को सिंचाई की सुविधा देने की मांग की है. 

 

इसे भी पढ़ें:


सरयू राय ने कहा कि स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना की 128 किलोमीटर लंबी चांडिल बाँयी मुख्य नहर का निर्माण करीब 30 साल पहले हुआ था. इसके बाद अब तक नहर और उसकी वितरण प्रणाली की समुचित मरम्मत नहीं कराई गई. इसका असर सीधे किसानों पर पड़ रहा है और नहर की सिंचाई क्षमता लगातार घट रही है.

 

उन्होंने बताया कि नहर के 80 प्रतिशत से अधिक हिस्से में झाड़ियां उग आई हैं. कई जगह गाद भर गई है और तटबंध भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो खरीफ फसल के दौरान किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

 

सरयू राय ने आरोप लगाया कि स्वर्णरेखा परियोजना का पानी उद्योगों को उपलब्ध कराया जा रहा है. उनका दावा है कि केवल टाटा स्टील से ही सरकार को हर साल 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व मिलता है. इसके बावजूद नहरों की मरम्मत और किसानों की सिंचाई व्यवस्था पर खर्च नहीं हो रहा है.

 

उन्होंने कहा कि इस साल मानसून सामान्य से कमजोर रहने की आशंका जताई गई है. ऐसे में किसानों की निर्भरता सिंचाई परियोजनाओं पर बढ़ जाएगी. इसलिए सरकार को बिना देरी किए नहरों की मरम्मत शुरू करनी चाहिए. सरयू राय ने मांग की है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में चांडिल बाँयी मुख्य नहर और उसकी पूरी वितरण प्रणाली की मरम्मत के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही