Search

 
 
 

Jharkhand News: बिजली ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण लागत बढ़ने पर सरयू राय ने उठाया सवाल

झारखंड में तीन प्रमुख बिजली ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण में खर्च वृद्धि को लेकर विधायक सरयू राय ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में मोनो पोल का नाजायज इस्तेमाल किया जा रहा है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: झारखंड में तीन प्रमुख बिजली ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण में खर्च वृद्धि को लेकर विधायक सरयू राय ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में मोनो पोल का नाजायज इस्तेमाल किया जा रहा है. 

 

इसे भी पढ़ें:


सरयू राय के अनुसार, चंदनक्यारी से आईटीआई मोड़ चास तक बनने वाली ट्रांसमिशन लाइन, जिसकी मूल अनुमानित लागत महज 15 करोड़ रुपए तय थी, वह अब कई गुना बढ़कर 72 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रही है. इसी तरह, बलियापुर से टुंडी के बीच बनने वाली ट्रांसमिशन लाइन परियोजना को 28 रुपए करोड़ की जगह 146 रुपए करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है. 


इसके अलावा, मैथन से बिनोद बिहारी महतो चौक (धनबाद) के बीच बनने वाली तीसरी ट्रांसमिशन लाइन की लागत में बढ़ोतरी हुई है. इस परियोजना के लिए पहले जहां 42 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित था, वहीं अब इसे 165.5 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है. खर्च बढ़ोतरी को लेकर विधायक सरयू राय ने जवाब मांगा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही