Search

 
 
 

Jharkhand News : तीन नवनियुक्त जजों का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट को इन तीन जजों की नियुक्ति के संबंध में वारंट प्राप्त हो चुका है, लोकभवन से अनुमति के बाद तिथि निर्धारित की गई है. भारत सरकार ने बीते दिनों इन्हें झारखंड हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया है. इस संबंध में भारत सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : राज्य के तीन प्रधान जिला जज (PDJ) झारखंड हाईकोर्ट के जज के रूप में 23 सितंबर को सुबह 10:15 बजे शपथ लेंगे. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हाईकोर्ट के ग्राउंड फ्लोर में तैयारी की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें... 

 

झारखंड हाईकोर्ट को इन तीन जजों की नियुक्ति के संबंध में वारंट प्राप्त हो चुका है, लोकभवन से अनुमति के बाद तिथि निर्धारित की गई है. भारत सरकार ने बीते दिनों इन्हें झारखंड हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया है. इस संबंध में भारत सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. 

 

जिन तीन प्रधान जिला जज को झारखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है, उनमें PDJ मनोज प्रसाद, PDJ अखिल कुमार और PDJ राम शर्मा शामिल हैं. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीनों प्रधान जिला जजों को झारखड हाईकोर्ट का जज बनाने पर अपनी सहमति दे दी थी.

 

मनोज प्रसाद गढ़वा में PDJ के पद पर पदस्थापित है. अखिल कुमार साहेबगंज में PDJ और राम शर्मा डालटनगंज में PDJ के पद पर पदस्थापित है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही