Search

 
 
 

Jharkhand News : पुलिस ने जिस कांग्रेसी नेता को हाजत में बंद कर पीटा, अब उसी को मुआवजा देगी सरकार

गुमला जिले के पूसो थाना में कांग्रेस नेता जितेंद्र लोहरा के साथ पुलिस हिरासत में कथित मारपीट और प्रताड़ना मामले में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की सिफारिश के बाद सरकार ने पीड़ित कांग्रेसी नेता को मुआवजा देने की मंजूरी दे दी है.
 

Ranchi : गुमला जिले के पूसो थाना में कांग्रेस नेता जितेंद्र लोहरा के साथ पुलिस हिरासत में कथित मारपीट और प्रताड़ना मामले में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की सिफारिश के बाद सरकार ने पीड़ित कांग्रेसी नेता को मुआवजा देने की मंजूरी दे दी है.

 

यह मामला मई 2024 का है, जब कांग्रेस नेता जितेंद्र लोहरा को पूछताछ के नाम पर थाना हाजत में बंद कर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा था. मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग तक पहुंची थी, जिसके बाद आयोग ने पूरे मामले की जांच कर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी.

 

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार मानवाधिकार उल्लंघन के इस मामले में पीड़ित को आर्थिक सहायता दी जाएगी. हालांकि मुआवजे की राशि का खुलासा अब तक नहीं किया गया है. सरकार के इस फैसले को पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही तय करने और पीड़ित को राहत देने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही